EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दुर्घटना में घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत, हंगामा
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 1 1
    09 Feb 2026 20:11 PM



नाराज परिजनों ने नेशनल हाइवे पर लगाया जाम, घंटो यातायात हुआ बाधित

लालगंज, प्रतापगढ़। दुर्घटना में घायल मासूम की इलाज के दौरान मौत को लेकर परिजनों ने सोमवार को गांव से लेकर नेशनल हाइवे पर जमकर हंगामा काटा। पुलिस के काफी अनुनय विनय व समझाने बुझाने के बाद दोपहर शव पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेजवाया जा सका। लालगंज कोतवाली के भदारी कला के चंादीपुर गांव निवासी धर्मेश सरोज का पुत्र देव सरोज 09 तेरह जनवरी की शाम अपने घर के सामने खेल रहा था। इसी बीच बगल के पूरे कलंदर निवासी बलवंत वर्मा पुत्र संतलाल वर्मा बाइक से उसे टक्कर मार दिया। दुर्घटना में देव को गंभीर चोंटे आ गयी। लालगंज ट्रामा सेंटर में प्रारंभिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस भी दर्ज कर रखा है। रविवार की रात इलाज के दौरान देव की सांसे थम गयीं। मासूम की मौत की जानकारी पर परिजन दहाड़ मारकर रोने लगे। परिजन शव लेकर गांव चले आये। सोमवार की सुबह परिजन आरोपी की गिरफ्तारी न होने को लेकर आक्रोशित हो उठे। नाराज परिजन ग्रामीणों के साथ गांव से मासूम का शव लेकर नेशनल हाइवे प्रतापगढ़-लालगंज पर आ धमके। ग्रामीणों ने हाइवे पर जाम लगा दिया। इससे नेशनल हाइवे पर दोनों तरफ यायायात बाधित हो उठा। सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाराज ग्रामीणों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। करीब डेढ़ घण्टे तक पुलिस नाराज परिजनों से अनुनय विनय करती रही। आरोपी की गिरफ्तारी के आश्वासन पर परिजन संतुष्ट हुए। इसके बाद भी ग्रामीणों के साथ परिजन मासूम के शव को पैदल ही लेकर कोतवाली पहुंचे। यहां शव का पुलिस ने पंचनामा कराकर पीएम के लिए भेजवाया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

मृतक-देव सरोज

नेशनल हाइवे पर ग्रामीणों द्वारा लगाया गया जाम

नेशनल हाइवे पर जाम खुलवाने की मशक्कत में पुलिस



Subscriber

188480

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे