फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्यप्रदेश पुलिस अधीक्षक उज्जैन प्रदीप शर्मा के कुशल निर्देशन में जिले में अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अभिषेक रंजन, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेन्द्र सिंह परमार के मार्गदर्शन मे थाना बडनगर के थाना प्रभारी बडनगर निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार व टीम द्वारा आरोपी फिरोज पिता रसीद खान जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी शाहजीलालपुरा बडनगर को पकड़ा गया।
घटना का विवरण
प्रभात गस्त के दौरान मुखबीर सूचना प्राप्त हुई की पुरानी ईदगाह रोड बडनगर पर एक व्यक्ति बिना नम्बर के काले रंग के आटो के अपने हाथ मे एक लोहे का धारदार चाकू लिये आने जाने वाले लोगो को डरा धमका रहा है। मुखबिर द्वारा बताये स्थान पुरानी ईदगाह रोड बडनगर पहुंचे जहाँ आम रोड पर एक व्यक्ति बिना नम्बर का काले रंग का आटो रोड पर खडा कर अपने हाथ में एक लोहे का धारदार चाकू लेकर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा था। जिसे घेराबंदी कर पकडा व एक लोहे का खटकेदार धारदार चाकू व बिना नम्बर का काले रंग का आटो पुलिस कब्जे में लेकर उसका नाम पता पूछते उनमे अपना नाम फिरोज पिता रसीद खान जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी शाहजीलालपुरा बडनगर का होना बताया बाद आरोपी का कृत्य धारा- 25 आर्म्स एक्ट का दंडनीय पाया जाने से आरोपी फिरोज के कब्जे से उक्त एक लोहे का खटकेदार धारदार चाकू व बिना नम्बर का काले रंग का आटो जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध अप.क्र.59/2026 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
नाम आरोपी
फिरोज पिता रसीद खान जाति मुसलमान उम्र 35 साल निवासी शाहजीलालपुरा बडनगर सराहनीय भूमिका- उक्त प्रसंशनीय कार्य में निगम के प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार पाटीदार, सउनि सुनील देवके, प्रआर 918 हेम राज खरे, आर 226 महेश मोर्य, आर 939 अजय चौहान, आर 254 मनोज दास बैरागी, आर 1389 कैलाश अग्रवाल की भूमिका रही। राकेश सेन
