इंटरनेट मीडिया पर अवैध हथियार दिखाकर डराते धमकाते हैं आरोपित
आगरा। सरकार द्वारा मिली पट्टे की जमीन पर दबंगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इंटरनेट मीडिया पर अवैध हथियारों को लहराते हुए धमका रहे हैं। मामले की शिकायत कमिश्नर से की गयी है।
थाना मनसुखपुरा के गांव तासौड कुरकियनपुरा निवासी सनी बाल्मीकि ने सोमवार को कमिश्नर दीपक कुमार से शिकायत की। कि गांव के दबंगों ने उसके खेतों पर जबरन कब्जा कर लिया है। सरकार द्वारा पट्टा में मिली जमीन पर खाली कराने के लिए हर रोज धमकी दे रहा है। इंटरनेट मीडिया पर अवैध असलाहों को लहराते हुए धमकी दे रहा है। पीड़ित ने कहा कि वह अहमदाबाद में रहकर प्राइवेट नोकरी करके अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। किन्तु आरोपित खेतों पर कब्जा जमाये हुए हैं। कई बार पुलिस से शिकायत की गयी है। किन्तु पुलिस ने इन आरोपितों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इस कारण आरोपित खुलेआम धमकियां दे रहे हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपित के पास लाइसेंस असलाह है। जिससे मारने की धमकी भी देता है। रिपोट - रामनिवास 151112186
