EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ॐ साँई सेवा संस्थान द्वारा 11 फरवरी को 17वीं विशाल श्री साँई शोभायात्रा
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    09 Feb 2026 18:57 PM



वाराणसी । ॐ साँई सेवा संस्थान (रजि.) के तत्वावधान में निरंतर 17वें वर्ष भी श्री साँई बाबा की विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

यह भव्य शोभायात्रा 11 फरवरी 2026, बुधवार को प्रातः 10:30 बजे ॐ साँई मन्दिर, नदेसर से निकाली जाएगी। शोभायात्रा (पालकी) ॐ साँई मन्दिर नदेसर से प्रारम्भ होकर घौसाबाद, चौकाघाट, पियरिया पोखरी, तेलियाबाग, आनंद मन्दिर सिनेमा, अन्धरापुल, नदेसर चौराहा, मिन्ट हाउस, राजा बाजार होते हुए पुनः ॐ साँई मन्दिर, नदेसर पहुँचेगी।

शोभायात्रा के उपरांत सायं 08:00 बजे तक श्री साँई भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। वहीं सायं 06:00 बजे से रात्रि तक मंदिर के सामने मुख्य मार्ग पर श्री साँई भजन संध्या एवं आकर्षक झांकियों का आयोजन होगा।

इस अवसर पर शिरडी श्री साँई मन्दिर के पूज्य नागेश बाबा विशेष रूप से शोभायात्रा में दर्शन प्रदान करेंगे। कार्यक्रम में पद्मश्री सम्मानित मंत्री (उ.प्र. सरकार), विधायकगण, प्रशासनिक अधिकारी, व्यापारी नेता एवं समाजसेवी गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

सायंकाल विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। शोभायात्रा का शुभारम्भ पद्मश्री डॉ. रजनीकान्त द्विवेदी द्वारा किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में प्रमुख रूप से अखिलेख सिंह, त्रिलोकी नाथ खत्री, अजीत सिंह, पं. अखिलेश तिवारी एवं विनय कुमार सिंह उपस्थित रहें। 

संस्थान द्वारा समस्त श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों से इस पावन आयोजन में अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर श्री साँई बाबा का आशीर्वाद प्राप्त करने की विनम्र अपील की गई है ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188480

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे