EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

व्यक्तित्व विकास साहित्य पढने की आदत जरूरी : वल्लभाचार्य पाण्डेय
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    09 Feb 2026 18:01 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र बच्चों में पुस्तकों के प्रति रूचि बढाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा 4 गांवों श्रीकंठपुर, रामपुर, चंदापुर और खरगीपुर में बच्चो की रोचक पुस्तकें प्रदान करते हुए आशा बाल पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। एक देश समान शिक्षा अभियान के अंतर्गत सभी को समान और बेहतर शिक्षा के अवसर की उपलब्धता के लिए संस्था द्वारा विगत चार वर्षों से बच्चों के लिए बाल साहित्य प्रदान किया जा रहा है । अब तक कुल 26 बाल पुस्तकालय प्रारंभ किये जा चुके हैं । पुस्तकें प्रथम प्रकाशन द्वारा उपलब्ध कराई गई हैं।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि तकनीक के वर्तमान दौर में बच्चों में पढने की रूचि कम हो रही है जबकि पढ़ने की आदत से ही बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा और वे जागरूक होंगे अन्यथा सोशल मीडिया पर प्राप्त अधकचरी और असत्य जानकारियों को ही सत्य मानने से उनमे सही गलत की पहचान करने की क्षमता नष्ट हो जायेगी ।

इस अवसर पर मिथिलेश दुबे ने कहा कि व्यक्तित्व विकास के लिए किताबों का बहुत महत्व है, इसमें निहित ज्ञान को आत्मसात करने से हम परिवार, समाज, देश और प्रकृति के प्रति एक जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं ।

इस अवसर पर प्रदीप सिंह, शिवानी, स्नेहलता श्रीवास्तव, शिवेंद्र सिंह, मनोज यादव, संध्या, विशाल कुमार, उमेश कुमार, विशाल श्रीवास्तव आदि की उपस्थिति रही।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188483

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन