फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यू. पी.
दिनांक 09 फरवरी 26 को रानी भाग्यवती देवी महिला महाविद्यालय के अध्यापक शिक्षा विभाग में महाविद्यालय स्तर प्राचार्या प्रोफेसर पारुल त्यागी जी के निर्देशन एवं मार्गदर्शन मे शिक्षक अभिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया। उक्त सम्मेलन में शिक्षक अभिभावक संगठन का चुनाव किया गया।जिसमें अध्यक्ष पद हेतु अर्जुन सिंह जी, सचिव पद हेतु नासिर एवं सदस्य मोहम्मद शाहिद, श्री इंतजार, संजीव कुमार सिंह, शीतल देवी, मारूफ, सुरेश पाल, शिव कुमार, पूनम रानी महाविद्यालय के शिक्षक गण डॉ. शीरिन फातिमा एवं श्री मुकुल पवार सर्व सम्मति से मनोनीत किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ विभाग अध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुरेश सिंह, कार्यवाहक प्राचार्या प्रो. मंजू चौधरी आइ.क्यू.ए.सी. को ऑर्डिनेटर प्रो. मंजू अरोड़ा प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य प्रवीण गुप्ता एवं शिक्षक अभिभावक संघ के मनोनीत अध्यक्ष, सचिव एवं समस्त सदस्यों ने मां वाणी के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया। बी. एड. विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम समन्वयक डॉ. सुरेश सिंह जी ने सभी अभिभावकों का स्वागत किया। उन्होंने अभिभावक -शिक्षक संघ के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह सम्मेलन अभिभावक और शिक्षकों को निकट लाने की एक सुंदर परंपरा है और एक दूसरे से हमको समय समय पर सुझाव ग्रहण करने चाहिए। सम्मेलन में उपस्थित हुए अभिभावकों ने भी सभी के समक्ष अपने विचार साझा कियें और अपने बच्चों की समस्याओं का समाधान किया। शिक्षक अभिभावक संघ के मनोनीत अध्यक्ष जी ने अपने वक्तव्य में कहां की छात्राओं को परिश्रम करके आगे बढ़ना चाहिए और अपने माता पिता का नाम रोशन करना चाहिए।आई.क्यू.ए.सी. कोऑर्डिनेटर प्रो. मंजू अरोड़ा ने छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा की समस्याएं हमेशा रहती है लेकिन बच्चों के भविष्य के लिए यह समय दोबारा नहीं लौटता अतः बच्चों को पढ़ने के लिए हर माता पिता को प्रेरित करना चाहिए। कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर मंजू चौधरी ने छात्राओं को विद्यालय में नियमित रहने के लिए तथा अभिभावकों को शिक्षकों से समय-समय पर संपर्क बनाए रखने के लिए कहा।प्रबंध समिति के वरिष्ठ सदस्य श्री प्रवीण गुप्ता जी ने बच्चों को अनुशासन में रहने के लिए कहा। उन्होंने सभी अभिभावको से आहवान किया कि बच्चों को समय देना और उनको सुनना अति आवश्यक है। धन्यवाद ज्ञापन विभाग अध्यक्ष डॉ. सुरेश सिंह जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सुंदर संचालन एम.एड.विभाग अध्यक्षा डॉ. नज्मुन्निसा ने किया। सभी अभिभावकों ने उक्त कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता की। कार्यक्रम को सफल बनाने में विभाग के सभी प्राध्यापकगणों डॉ.शीरीन फातिमा, मुकुल पवार, प्रताप सिकदर, रेनू कुमारी, कु.रुकैया, कु. हिमानी एवं कु. अनुष्का का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। रिपोट - सर्वेन्द्र कुमार 151045604
