EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौबेपुर में कक्षा 10 की छात्राओं का विदाई समारोह संपन्न
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    09 Feb 2026 17:22 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौबेपुर में सोमवार को कक्षा 10 की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके उपरांत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को भावविभोर कर दिया। कृष्ण लीला, देशभक्ति गीत एवं विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां समारोह का मुख्य आकर्षण रहीं। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि बोर्ड परीक्षा में छात्राएं उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बेटियों के कंधों पर है और समाज, राज्य एवं राष्ट्र के प्रति उनकी जिम्मेदारियां समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। आज की बेटियां हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। ऑपरेशन सिंदूर जैसे अभियानों में भी बेटियों की भूमिका सराहनीय रही है, जिससे उनकी क्षमता सिद्ध होती है। इस अवसर पर पर्यावरणीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में खुशी बानो ने प्रथम, प्रिया मिश्रा ने द्वितीय तथा सोनी वर्मा, प्रीति, सृष्टि यादव, अंशिका यादव एवं तज्वर सुलताना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. मधु यादव ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए छात्राओं को अनुशासन, परिश्रम और आत्मविश्वास के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय परिवार की ओर से गीता कुमारी, कमला वर्मा, हेमा, रेनू कुमारी, पूनम किरण, निधि सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188483

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन