फास्ट न्यूज़ इंडिया जम्मू व कश्मीर जिला जम्मू तहसील चौकी चौरा मैरा मांदरेया पंचायत कांडी के गांव गोदन में गुरु रविदास सभा गोदन में प्रतीक्षालय का लोकार्पण किया। यह प्रतीक्षालय पंडित सुरेश शर्मा ने 5 लाख रुपए की लागत से अपनी जिला विकास परिषद निधि राशि से बनवाया। पिछले वर्ष गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष पर सभा के लोगों ने सुरेश शर्मा के समक्ष इसकी मांग रखी थी । उसकी मौके पर संज्ञान लेते हुए सुरेश शर्मा ने अपने जिला विकास परिषद निधि राशि से प्रतीक्षालय बनाने की घोषणा की थी जिसका आज लोकार्पण किया गया । सुरेश शर्मा ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा बीते 5 वर्षों में ब्लॉक मैरा मांदरेया और चौकी चोरा की जनता की प्रत्येक मांगों को मध्य नजर रखकर विकास कार्य किए हैं हमारे क्षेत्र में विभिन्न देवस्थानों पर लोगों की बहुत आस्था जुडी हुई है जहां-जहां पर हमें लोगों ने आदेश किया उसी जगह पर हमने लोगों की मांगों के अनुसार विकास कार्य किए इसके अलावा सुरेश शर्मा ने कहा आने वाले समय में भी लोगों की मांगों को मध्य नजर रखकर विकास कार्य किए जाएंगे ! इसके अलावा सुरेश शर्मा ने नरडी पंचायत के गांव कुफी धन्ना में दौरा कर लोगों की जन समस्याओं को सुना और उन्होंने कहा आपकी मुख्य मांग सड़क मार्ग की है जिसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है जिसका जल्द काम शुरू किया जाएगा इस मौके पर भाजपा वरिष्ठ नेता मास्टर संसार सिंह, अशोक सिंह, रशपाल कुमार ,यशपाल सिंह, गुरु रविदास सभा नरडी व गोदन के प्रधान संजू कुमार, दर्शन लाल , सुनील कुमार जगाराम, सीताराम, मदन लाल दविंदर कुमार, रामधन विभाग के अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।( स्टेट इंचार्ज चैनल जम्मू कश्मीर सुभाष चन्द्र 9797670980)
