फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज, प्रतापगढ़। परीक्षा केन्द्र पर अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहे मुन्ना भाई को पुलिस ने दबोच कर जेल भेज दिया। लालगंज कोतवाली के अझारा स्थित पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में बीती शनिवार को सीटीईटी की द्वितीय पाली की परीक्षा हो रही थी। चेकिंग के दौरान पाया गया कि परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी उमेश कुमार निर्मल के स्थान पर आरोपी पड़ोसी जिले कौशम्बी निवासी संजय कुमार पुत्र अंगनू लाल परीक्षा दे रहा था। चेकिंग दल द्वारा पहचान पत्र में अंकित विवरण का मिलान करने पर यह खुलासा हुआ। कक्ष निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया। विद्यालय के कक्ष निरीक्षकों के सहयोग से पुलिस ने आरोपी संजय कुमार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने रविवार को आरोपी को जेल भेज दिया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
