फास्ट न्यूज़ इंडिया मप्र उज्जैन बड़नगर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बड़नगर महेन्द्र परमार के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बडनगर अशोक कुमार पाटीदार व टीम द्वारा थाना बडनगर क्षैत्र में स्थित बडे मंदिरो की सुरक्षा हेतु गाँव में मोहल्ला मिटींग ली जाकर लोगो से चर्चा की गई ।
पुलिस कार्यवाही
वरिष्ठ अधिकारीयो के निर्देशन में आगामी त्यौहारो को मध्य नजर रखते हुये हुडदंग करने वाले आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियो को चिन्हीत कर उनके विरूद्ध प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही कर बाउण्ड ओव्हर कराया गया है । वर्तमान में सोना चाँदी के भावो में वृद्धि होने के कारण एवं अन्य सामाजीक समस्या को लेकर थाना क्षैत्र के गाँवो में मोहल्ला समिती मिटींग का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणजनो की मोहल्ला मिटींग ली जा कर गाँव में स्थित मंदिर में सुरक्षा इन्तजाम को लेकर चर्चा की गई एवं मंदिर पुजारियो को समझाईश दी गई की रात्री के समय मंदिरो में भगवान को सोना चाँदी के जेवर नही पहनाए एवं रात्री के समय मंदिरो में नगदी रूपये नही रखे तथा अपने साथ ले जावे । गाँव में अन्य किसी भी प्रकार की समस्या को लेकर ग्रामीणजनो से चर्चा कर समझाईश दी गई की यदि गाँव में कोई अनजान व्यक्ति या संदिग्ध व्यक्ति घुमता दिखे तो उसे रोक टोक कर उससे पुछताछ करे यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति पाया जाता है तो तत्काल पुलिस या डायल 112 पर सूचना करे । गाँवो में लोगो से चर्चा कर आगामी त्यौहारो को शांति पूर्ण तरिके से मनाने की समझाईश दी गई है । उक्त कार्यवाही थाना क्षैत्र के मोरवाल कॉलोनी, बुद्धेश्वर मंदिर, किला माता मंदिर, कोर्ट चोराहा, संकट मोचन हनुमान मंदिर हजारी बाग, माली सेरी, अडान मोहल्ला, गांधी चौक, आजाद चौक, महात्मा गांधी मार्ग एवं देहात के गाँव ग्राम भोमलवास, भाण्डतलावसी, बीरगोदा रणधीर, पीरझलार, कुनगारा, अर्जुनाखेडी, पिटलावदिया, बिरीयाखेडी, पिपलू, भिडावद-02, जलोदिया, असावता, लोहारीया, अकोलिया, अमला, बंगरेड, दोतरू, जान्दला, जाफला, सतवासा, नावदा, मोलाना, उमरिया, जस्साखेडी, मिठीखेडी, बडगारा, खण्डवासुरा, बालोदाआरसी आदि इन स्थानो पर मोहल्ला समिती एवं मंदिर समिती की मिटींग ली गई है ।
सराहनीय भूमीका
थाना बडनगर पुलिस टीम श्रीमान एस.डी.ओ.पी.महोदय श्री महेन्द्र सिंह परमार, थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार, उनि सोभाग सिंह, उनि हेमन्त कुमार कटेरा, उनि विकास देवडा, उनि सुरेन्द्र सिंह गरवाल, उनि चाँदनी पाटीदार, सउनि गोवर्धन दास बैरागी, सउनि नारायण सिंह वास्कले, सउनि सदार सिंह, सउनि राजेन्द्र सिंह हाडा, सउनि सुनिल देवके, प्र.आर.प्रदीप डामोर, प्र.आर.रामनारायण चौहान, आर.नितेश रायकवार, आर.महेश मोर्य, आर.तोलाराम, आर.हितेश हाडा की सराहनीय भूमिका रही ।
फास्ट न्यूज़ इंडिया से डिस्टिक इंचार्ज चैनल राकेश सेन
