EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन मुख्यमंत्री ने सुनी जनसमस्याएं, शोकाकुल परिवारों से की मुलाकात
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    08 Feb 2026 18:39 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड

खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दूसरे दिन रविवार को लोहियाहेड स्थित कैंप कार्यालय और हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों व क्षेत्रीय जनता से भेंट की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर मौजूद अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

​जनता मिलन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ग्राम भगचुरी पहुंचे। वहां उन्होंने दिवंगत मलकीत सिंह राणा और वीरेंद्र मौर्य की माता स्व. सुंदरी देवी (92 वर्ष) के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने दोनों शोकाकुल परिवारों के आवास पर जाकर शोक संवेदनाएं प्रकट कीं और परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

​इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा मंत्री अनिल कपूर डब्बू और फरजाना बेगम उपस्थित रहे। प्रशासनिक अमले में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, चम्पावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तूभ मिश्रा, एसपी नीहारिका तोमर और उप जिलाधिकारी तुषार सैनी सहित कई अधिकारी व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804



Subscriber

188472

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे