EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवारों को कुचला — एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 43 55
    08 Feb 2026 19:44 PM



नशे में कार चलाने की आशंका, पहले पेड़ से टकराई फिर बाइक को मारी टक्कर — गांव में शोक की लहर

पीलीभीत जिले के थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। खंडेपुर भट्टे के पास तेज रफ्तार फोर व्हीलर कार ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों और सूत्रों के मुताबिक, कार चालक कथित तौर पर नशे की हालत में था। बताया जा रहा है कि चालक ने पहले भट्टे के पास खड़े एक पेड़ में टक्कर मारी, लेकिन इसके बावजूद वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं हो सका। अनियंत्रित कार ने आगे बढ़ते हुए बाइक सवार दो लोगों को रौंद दिया।
हादसे में अलीजान के पुत्र मोहम्मद हुसैन (28 वर्ष), निवासी ग्राम केसरपुर कला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके साथ बाइक पर सवार बदरुद्दीन पुत्र तोसीफ अहमद (32 वर्ष), निवासी ग्राम केसरपुर कला गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कार चालक की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। रिपोर्ट जियाउल हक खान  151173981

20260208194205618751738.mp4



Subscriber

188472

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे