EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ग्रामीणों का आरोप विद्यालय निर्माण में किया घटिया सामग्री का प्रयोग
  • 151112186 - RAMNIVAS 43 55
    08 Feb 2026 18:26 PM



पूर्व में भी इसी तरह बना भवन कुछ ही दिनों बाद हो गया जर्जर 

 मामले में दोषियों पर कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी और कमिश्नर से मिलकर करेंगे शिकायत  ग्रामीण 

 आगरा।  महापुर में बन रहे विद्यालय भवन के पिलरों में सरिया के टुकड़ों का वीडियो प्रसारित होने के बाद ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है। ग्रामीणों ने निर्माण कर्ताओं पर घटिया सामग्री का प्रयोग करने और बड़ी धांधली का आरोप लगाते हुए उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

बसई अरेला ग्राम पंचायत के उप गांव महापुर में शिक्षा विभाग द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के भवन का निर्माण कराया जा रहा है। जिसकी बाउंड्री वॉल के पिलर में एक एक फीट के सरिया लगायें गये थे। जिनको उखाड़ने हुए ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया था। जिसमें रविवार को ग्रामीणों ने भवन परिसर में पहुंच कर हंगामा करते हुए। मामले में शिक्षा विभाग पर बड़ी लापरवाही और निर्माण के लिए स्वीकृत राशि में धांधली का आरोप लगाया है। सुनील अरेला ने बताया कि पूर्व में भी इस भवन को इसी तरह धांधली करते हुए बनाया गया था।‌जो चार पांच साल में ही जर्जर हो गया। दुवारा से बन रहे विद्यालय भवन में बडी धांधली हुई है।‌जिस कारण कुछ ही दिनों में जर्जर हो जाएगा। इस भवन की दीवारें और छतों के निर्माण में मानकों का कोई ध्यान नहीं रखा गया है। इसके अंदर पढ़ने वाले बच्चों के जीवन से खिलवाड़ हो रहा है। शिक्षा विभाग के कर्मचारी से लेकर ऊपर तक धांधली की गयी है। जिसकी जांच के लिए सभी ग्रामीण जिलाधिकारी और कमिश्नर से मिलकर शिकायत करेंगे कि इसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए भवन निर्माण को सही तरीके से कराया जाए।‌इस भवन में वो अपने बच्चों को पढ़ने नहीं भेजेंगे। बसई अरेला प्रधान सुभाष सिंह, विनय अरेला, हरीशंकर कुशवाह, मुन्ना राठौर, धीरेन्द्र शर्मा, राघवेंद्र शर्मा, निरंजन‌ कुशवाह मौजूद रहे हैं। रिपोट - रामनिवास 151112186



Subscriber

188483

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन