फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया
यूपी, गोरखपुर। एम्स थाना क्षेत्र के जगदीशपुर कस्बे के पास शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में एक्सयूवी कार और मैजिक वाहन आपस में टकरा गए। टक्कर इतनी तेज थी कि मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
जानकारी के अनुसार यह घटना शनिवार शाम करीब सात बजे गोरखपुर–कुशीनगर हाईवे पर सैनिक रेस्टोरेंट चौकी क्षेत्र, जगदीशपुर के पास हुई। एक्सयूवी और मैजिक की आमने-सामने टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में मैजिक चालक को हल्की चोटें आईं, जबकि अन्य सभी सवार सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
दरअसल हुआ यह कि एक ट्रेलर हाईवे पर खड़ी होकर दवा लेने सामने मेडिकल स्टोर पर गया था, उसी के पीछे तेज रफ्तार से आ रही मैजिक थी उसे टेलर नजर नहीं आया उसने तुरंत हैंड ब्रेक उठाया जिस गाड़ी अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रही एक्सयूवी गाड़ी उसमें जा टकराई, जिससे बुरी तरह से मैजिक और एक्सयूवी क्षतिग्रस्त हो गयी।
सूचना मिलते ही जगदीशपुर चौकी की एम्स पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए भेजवाया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। रिपोट - जसवीर मोदनवाल 151167985

