खेरागढ़ 92 विधानसभा क्षेत्र के ग्राम औरगपुर, खेरागढ़ में सम्मानित ग्रामवासियों एवं नवयुवकों द्वारा लोक कल्याण समिति का गठन किया गया। समिति का उद्देश्य ग्रामवासियों की हर संभव सहायता करना और सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाना है।
इसी क्रम में आज मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में ग्राम के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के अवसर पर टेंट लगाकर भजन-कीर्तन, जयकारे और धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिससे पूरे गांव में उत्सव का माहौल बना रहा।
ग्रामवासियों ने समिति की इस पहल की सराहना करते हुए इसे गांव के विकास और सामाजिक एकता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
