EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने मरदह क्षेत्र का किया भ्रमण, आगामी चुनाव को लेकर जनता की टटोली नब्ज..
  • 151176333 - ARYAN SINGH 43 55
    07 Feb 2026 19:04 PM



मरदह (गाजीपुर)। जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र की पूर्व विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री शादाब फातिमा ने शनिवार को मरदह क्षेत्र का सघन दौरा किया। अपने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान वे मरदह स्थित प्रसिद्ध समाजसेवी अजय यादव के आवास पर पहुंचीं, जहाँ समर्थकों और स्थानीय नागरिकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

जनता से सीधा संवाद और जनसंपर्क

समाजसेवी अजय यादव के आवास पर आयोजित बैठक में पूर्व मंत्री ने क्षेत्रीय जनता से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। शादाब फातिमा ने कहा कि क्षेत्र का विकास और जनता का सुख-दुख साझा करना ही उनकी प्राथमिकता रही है।

आगामी चुनाव को लेकर सुगबुगाहट

भ्रमण के दौरान चर्चा का मुख्य केंद्र आगामी विधानसभा चुनाव रहा। शादाब फातिमा ने कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति और क्षेत्र के राजनीतिक समीकरणों पर मंथन किया। स्थानीय लोगों में चुनाव को लेकर भारी उत्साह देखा गया और पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से अभी से बूथ स्तर पर सक्रिय होने का आह्वान किया।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजसेवी अजय यादव के साथ रमाशंकर यादव, रामनगीना यादव, सदरे आलम, असलम हुसैन, नन्दलाल यादव, उपेंद्र यादव, रामदरश यादव, अच्छेलाल यादव, पन्नू राम और मानसिंह यादव सहित भारी संख्या में ग्रामीण व समर्थक उपस्थित रहे। रिपोर्ट -आर्यन सिंह 151176333 



Subscriber

188469

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे