फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर शिकारपुर में जिलाधिकारी श्रुति की अध्यक्षता में तहसील प्रांगण में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल 94 फरियादियों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से 09 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजते हुए गुणवत्ता पूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस संबंधी मामलों की सुनवाई कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमओ डॉ. सुनील दोहरे, उप जिलाधिकारी डिबाई अरुण वर्मा, सीओ, तहसीलदार गौरव विश्नोई सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750
