फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर जहाँगीराबाद क्षेत्र के ग्राम चांदौक स्थित कल्याणकारी इंटर कॉलेज के मैदान में आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन में धर्म, संस्कृति और राष्ट्रहित पर मंथन हुआ जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों, श्रद्धालुओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैलाश नन्द गिरी जी महाराज रहे, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में धर्मेंद्र भारत ने समाज और राष्ट्र के वर्तमान परिदृश्य पर अपने विचार रखे। सम्मेलन के आयोजक शांति स्वरूप शर्मा ने सम्मेलन को सम्बोधित कर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का सफल संचालन जवाहर सिंह व उमेश शर्मा द्वारा किया गया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कैलाश नन्द गिरी जी महाराजने समाज को जागरूक, संगठित और आत्मनिर्भर बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हिंदू समाज को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को समझने की सबसे अधिक आवश्यकता है। उन्होंने युवाओं से अपने धर्म, परंपराओं और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने की अपील की। मुख्य वक्ता धर्मेंद्र भारत ने कहा कि जब तक समाज संगठित नहीं होगा, तब तक राष्ट्र सशक्त नहीं बन सकता। उन्होंने ग्रामीण स्तर पर शिक्षा, संस्कार और सामाजिक एकता को मजबूत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर कैलाश नन्द गिरी जी महाराज ने कहा कि आज समाज के हर गली-मोहल्ले में असामाजिक और विघटनकारी तत्व सक्रिय हैं, जिनसे सतर्क रहने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि देश अंग्रेजों की शासन व्यवस्था से तो आज़ाद हो चुका है, लेकिन आज भी हम अंग्रेजी मानसिकता और संस्कृति के प्रभाव से पूरी तरह मुक्त नहीं हो पाए हैं। उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि वर्तमान समय में हिंदू धर्म और संस्कृति पर गंभीर चुनौतियाँ खड़ी हैं। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि यदि आज का युवा प्रतिदिन मात्र 15 मिनट मंदिरों और गांव के पूजा स्थलों पर बैठकर देश, समाज और धर्म के विषय में चिंतन करे, तो निश्चित रूप से हिंदू समाज में नई जागरूकता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष धर्मपाल सिंह जाटव ने सभी हिंदू समाज को संगठित रहने, सामाजिक कुरीतियों से दूर रहने, अपनी संस्कृति और परंपराओं की रक्षा करने तथा राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। सम्मेलन में अतिथियों का सम्मान किया गया और कार्यक्रम शांतिपूर्ण व अनुशासित वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में भानुप्रताप रघुवंशी, अंकित राघव चंदौक, राकेश शर्मा, शशांक गोड़ दीपनारायण पाण्डेय, प्रताप फौजी, मनोज दीवानजी, राजू राघव, कंडेक्टर, कैलाश गुरु, गौरव अग्रवाल, ललित राघव, सोनू राघव टेंट बाले आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750
