मुहम्मदाबाद गोहना। स्थानीय कस्बा के पूर्वी रेल फाटक के समीप अंबेडकर स्थल में शनिवार को गौतम बुद्ध, संत शिरोमणि संत रविदास और भारत रत्न बाबा डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की मूर्ति का अनावरण हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धम्म लर्निंग सेंटर सारनाथ वाराणसी के अध्यक्ष भिक्षु चन्दिमा थेरो द्वारा मूर्ति का अनावरण हुआ। इसके पहले कार्यक्रम स्थल से विशाल शोभायात्रा निकाली गई, इसमें हजारों लोग शामिल हुए। डॉ अंबेडकर बहुजन हिताय सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में दूर दराज से पहुंचे भिक्षुओं और समाज के पथ प्रदर्शकों ने हिस्सा लिया। अंबेडकर स्थल पर महामानव सिद्धार्थ गौतम बुद्ध, संत शिरोमणि भक्त रविदास और डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के अनावरण के पूर्व शुक्रवार को बुद्ध चंद्रोदय पाठ का आयोजन हुआ। अर्धरात्रि तक चले कार्यक्रम में सैकड़ो अनुयाई मौजूद रहे। सुबह 9:00 बजे शोभायात्रा निकाली जो कस्बा के शहीद चौराहा, तहसील, कैलेंडर तिराहा, मुख्य बाजार होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर पहुंची । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भिक्षु चंदिमा थेरो ने तीनों मूर्ति का अनावरण किया। इस दौरान गग भेदी नारों से पूरा स्थल गूंज गया। संस्था के प्रबंधक दिलीप साधु ,उप प्रबंधक डॉक्टर सत्यदेव भारती, अध्यक्ष डॉ सोचन भारती, लेखा परीक्षक अशोक मास्टर ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस दौरान वक्ताओं ने महात्मा बुद्ध संत रविदास और डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन्हें सर्व समाज का पथ प्रदर्शक बताया। कहा कि तीनों महापुरुषों ने समाज को सही राह दिखाने का कार्य किया। उनके उपदेशों और आदर्शों पर समाज की तरक्की की बुनियाद टिकी है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र कुमार लक्षीराम प्रसाद, रंजना भारती, डॉक्टर धर्म सिंह गौतम, संतोष राजभर ,राहुल बोध,अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक गुप्ता डायमंड, गुड्डू, मनोज कुमार, सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे। रिपोट - अजय कुमार 151170379
