EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एस.टी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 33 54
    07 Feb 2026 17:34 PM



गाजीपुर  । मरदह शिक्षा क्षेत्र के कबीरपुर में स्थित एस.टी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय  वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ । इस आयोजन में विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया ।

​शिक्षा के साथ खेल भी सर्वांगीण विकास का आधार - विशाल सिंह

इस ​प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के (चेयरमैन) विशाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए , कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ -साथ खेलकूद   भी अनिवार्य है । उन्होंने जोर देकर कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि बच्चों में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करते हैं ।
​विविध प्रतियोगिताओं में दिखा बच्चों का दम
​दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । जिनमें   मुख्य रूप से शामिल थे - ​दौड़ और लंबी कूद , कबड्डी और खो -खो , ​पीटी साकीलिंग शो
​नन्हे बच्चों के लिए विशेष दौड़ प्रतियोगिता रहा । इस ​विद्यालय के (प्राधानाचार्य) ज्ञान प्रकाश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवन की हर चुनौती में इसी खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के   लिए प्रेरित किया ।
अनुशासन और सहयोग से सफल हुआ आयोजन
इस मौके पर (​वाइस प्रिंसिपल) प्रतिष्ठा सिंह के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । जबकि मैदान पर अनुशासन बनाए रखने और खेल भावना को बढ़ावा देने में शिक्षकों का विशेष योगदान रहा । इस मौके पर अशोक यादव, अमन सिंह , श्रीकांत विश्वकर्मा, अभय कन्नौजिया, श्वेता सिंह, सुनीता यादव, मीनाक्षी गुप्ता , सरस्वती लता सिंह , श्वेता तिवारी, सविता पाण्डेय, अंशिका सिंह, पल्लवी चौहान, उज्मा फातिमा , फरहीन अजाज, सिमरन जायसवाल, आसमा ज़िया, जोया रजीन, भूमि राय और सतीश प्रजापति सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा । रिपोट - सुजीत कुमार सिंह 151164525



Subscriber

188611

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना