EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

चारपहिया वाहन की टक्कर से साइकिल सवार छात्रा घायल
  • 151170379 - AJAY KUMAR 43 55
    07 Feb 2026 17:28 PM



मुहम्मदाबाद गोहना (मऊ)। तहसील क्षेत्र के कमालपुर पहाड़पुर गांव निवासी 17 वर्षीय आंचल चौहान, पुत्री मैनेजर चौहान, साइकिल से कपड़ा खरीदने करहां बाजार जा रही थी। इसी दौरान घुटना गेट के पास मुहम्मदाबाद गोहना से चिरैयाकोट की ओर तेज रफ्तार से जा रही एक चारपहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी।

हादसे में आंचल चौहान गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर में अंदरूनी चोटें आने की बात बताई जा रही है। दुर्घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवती को करहां स्थित एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं, हादसे के बाद चारपहिया वाहन का चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।

बताया गया कि घायल युवती बाबा बहाल दास इंटर कॉलेज, करहां की हाईस्कूल की छात्रा है। घटना की सूचना संबंधित पुलिस को दे दी गई है और फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है।



Subscriber

188469

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे