EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

एस.टी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 43 55
    07 Feb 2026 17:28 PM



रिपोर्टर - सुजीत कुमार सिंह

एस.टी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

खबर ​गाजीपुर जिले से है । जह मरदह शिक्षा क्षेत्र के कबीरपुर में स्थित एस.टी.एस. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हर्षोल्लास के साथ हुआ । इस आयोजन में विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ अपनी खेल प्रतिभा और शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया ।
​शिक्षा के साथ खेल भी सर्वांगीण विकास का आधार - विशाल सिंह
इस ​प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के (चेयरमैन) विशाल सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया । इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए , कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ -साथ खेलकूद   भी अनिवार्य है । उन्होंने जोर देकर कहा कि खेल न केवल शरीर को स्वस्थ रखते हैं, बल्कि बच्चों में अनुशासन और टीम भावना का संचार भी करते हैं ।
विविध प्रतियोगिताओं में दिखा बच्चों का दम
​दो दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में छात्रों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई । जिनमें   मुख्य रूप से शामिल थे - ​दौड़ और लंबी कूद , ​कबड्डी और खो -खो , ​पीटी साकीलिंग शो
​नन्हे बच्चों के लिए विशेष दौड़ प्रतियोगिता रहा । इस ​विद्यालय के (प्राधानाचार्य) ज्ञान प्रकाश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें जीवन की हर चुनौती में इसी खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया ।
​अनुशासन और सहयोग से सफल हुआ आयोजन
इस मौके पर (​वाइस प्रिंसिपल) प्रतिष्ठा सिंह के कुशल नेतृत्व में विद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । जबकि मैदान पर अनुशासन बनाए रखने और खेल भावना को बढ़ावा देने में शिक्षकों का विशेष योगदान रहा । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोर्ट

बाईट - प्रतिष्ठा सिंह (वाईस प्रिंसीपल) एसटीएस इंटरनेशनल स्कूल कबीरपुर मरदह गाज़ीपुर ।

बाईट - बिवाल सिंह (प्रबंधक) एसटीएस इंटरनेशनल स्कूल कबीरपुर मरदह गाज़ीपुर ।

20260207170028487107761.mp4

20260207172232958276356.mp4

20260207172248614351004.mp4



Subscriber

188469

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे