गया की राज रतन ने रचा इतिहास
एनसीसी आरडीसी दिल्ली में चयन
इंडिया गेट पर राष्ट्रपति के समक्ष किया प्रदर्शन
मां के माथे पर टोपी रखकर लिया आशीर्वाद
माता-पिता बोले— अब हमारी नहीं, देश की बेटी
गया (बिहार) / टेकारी। टेकारी स्थित एस.एन.एस. कॉलेज की छात्रा राज रतन ने पूरे बिहार और देश का नाम रोशन किया है। राज रतन का चयन 27 बिहार बटालियन एनसीसी से आरडीसी (रिपब्लिक डे कैंप) दिल्ली के लिए हुआ, जहां उन्होंने 26 जनवरी को ऐतिहासिक इंडिया गेट पर राष्ट्रपति के समक्ष अपनी कला का प्रदर्शन किया।
राज रतन की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र और राज्य में गर्व की लहर है। उन्होंने साबित कर दिया कि बेटियां किसी से कम नहीं हैं और देश की शान बढ़ाने में अग्रणी भूमिका निभा सकती हैं।
मीडिया से बातचीत में राज रतन के माता-पिता ने भावुक होते हुए कहा कि
“हमने राज रतन को देश की सेवा के लिए सौंप दिया है, अब वह सिर्फ हमारी बेटी नहीं बल्कि पूरे देश की बेटी है। इसके लिए हम उनके गुरुओं को सैकड़ों बार नमन करते हैं।”
राज रतन अपने पिता चितरंजन और माता चंदा की इकलौती बेटी हैं, इसके बावजूद उन्होंने परिवार की भावनाओं से ऊपर उठकर देश का गौरव बढ़ाया है।
इस दौरान एक भावुक क्षण तब देखने को मिला जब राज रतन ने अपनी एनसीसी की टोपी उतारकर अपनी मां के माथे पर रखी और उनसे आशीर्वाद लिया। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों की आंखें नम कर गया।
राज रतन की यह सफलता आज की बेटियों के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण बन गई है।
देखिएटेकारीथानाइंचार्जअजयसिंहकीखासरिपोर्ट
20260207171220982705413.mp4
20260207172604213558185.mp4
20260207180829747365785.mp4
20260207182202564355112.mp4