EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मरदह क्षेत्र में बेखौफ चोरों का हो रहा तांडव , शराब और बियर की दुकानों को बनाया निशाना , पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
Link
  • 151164525 - SUJEET KUMAR SINGH 43 65
    07 Feb 2026 10:33 AM



रिपोर्टर - सुजीत कुमार सिंह

मरदह क्षेत्र में बेखौफ चोरों का हो रहा तांडव , शराब और बियर की दुकानों को बनाया निशाना , पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

खबर ​गाजीपुर जिले से है । जहां मरदह थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। बीती कुछ रातों से क्षेत्र   की देसी शराब और बियर की दुकानों को निशाना बनाकर चोरों ने पुलिस की गश्त और सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। लगातार हो रही , चोरी की वारदातों ने व्यापारियों में दहशत और स्थानीय पुलिस के प्रति भारी आक्रोश पैदा  कर दिया है । जानकारी के अनुसार , मरदह थाना क्षेत्र के बरही (नसरतपुर) में स्थित देशी व वियर शराब की दुकान पर बिछी रात को अज्ञात चोरों द्वारा ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया । लेकिन चोरों की आवाज सुनकर सेल्समेन के जग जाने के कारण चोरी करने में कर रहे असफल चोर । इस मौके पर   चोरी के नियत से ताला तोड़ने वाला सब्बल मौके पर छोड़कर फरार हो गए । इस घटना की जानकारी सेल्समैन द्वारा शमशेर बहादुर सिंह को दिया गया । तत्पश्चात मालिक व सेल्समेन ने 100 डायल पुलिस को फोन किया तो मोबाइल नहीं लगने के कारण जानकारी नहीं दे पाई । हैरानी की बात यह है कि एक के बाद एक हो रही इन वारदातों के बावजूद पुलिस अब तक किसी भी गिरोह का पर्दाफाश करने में नाकाम रही है। पुलिस की इसी   सुस्ती का नतीजा है कि अब चोर बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं ।


मरदह ​पुलिस की नाकामी का खुला राज


​क्षेत्र के नागरिकों और दुकानदारों का कहना है कि रात के समय पुलिस पिकेट और गश्त केवल कागजों तक ही सीमित है। चोरी की घटनाओं का खुलासा न होना पुलिस की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है। व्यापारियों का आरोप है कि ​सूचना देने के बावजूद पुलिस जांच के नाम पर केवल खानापूर्ति करती है । इस  मामले को कुंवर बृजेन्द्र सिंह ने थानाध्यक्ष तरावती यादव को जानकारी देते हुए , सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य व प्रार्थना पत्र देकर चोरों को पकड़ने का निवेदन किया गया । इसी कारण ​व्यापारियों में असुरक्षा का  माहौल व ​चोरों के बढ़ते आतंक के कारण शराब विक्रेताओं के साथ-साथ अन्य छोटे व्यापारी भी डरे हुए हैं । उनका कहना है कि अगर जल्द ही इन चोरियों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे । फिलहाल, पुलिस की चुप्पी और नाकामी अपराधियों के लिए "ग्रीन सिग्नल" साबित हो रही है । देखे गाज़ीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट 

बाईट - कुंवर बृजेंद्र सिंह (मालिक) देसी शराब /बीयर की दुकान बरही मरदह गाज़ीपुर ।

20260207102338239730238.mp4

20260207102349566711174.mp4

2026020710280236070472.mp4

20260207102857365655275.mp4



Subscriber

188469

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे