EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

कूटरचित दस्तावेज तैयार करने वाले 05 अभियुक्त/अभियुक्ता थाना फाफामऊ पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार
Link
  • 151045438 - PRADEEP MISHRA 43 55
    07 Feb 2026 09:02 AM



प्रयागराज पुलिस आयुक्त एवं अपर पुलिस आयुक्त के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गंगानगर जोन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

उपायुक्त पुलिस गंगानगर एवं अपर उपायुक्त पुलिस गंगानगर के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त थरवई के नेतृत्व में थाना फाफामऊ पुलिस टीम ने नाबालिग युवती का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से ओवा (अंडाणु) एक्सट्रैक्शन कराए जाने के मामले में 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

थाना फाफामऊ में दिनांक 06 फरवरी 2026 को पंजीकृत मु0अ0सं0 016/2026, धारा 140(4)/137(2)/143(4)/351(2) भारतीय न्याय संहिता एवं 3/5(1) विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत दर्ज मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दिनांक 07 फरवरी 2026 को अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में

  1. रिंकी हेला

  2. पलक हेला

  3. कल्पना भारतीया

  4. सीमा भारतीया

  5. हिमांशु भारतीया
    शामिल हैं। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से पीड़िता का कूटरचित आधार कार्ड भी बरामद किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि नाबालिग पीड़िता पलक हेला के साथ वेट्रेस का कार्य करती थी। पलक और उसकी मां रिंकी द्वारा पीड़िता को पैसों का लालच देकर आईवीएफ डोनर बनने के लिए तैयार किया गया। इसके बाद फर्जी आधार कार्ड तैयार कर उसे बालिग एवं विवाहित दर्शाया गया।

फर्जी दस्तावेजों और कंसेन्ट एफिडेविट के आधार पर दिनांक 20 जनवरी 2026 को प्रयागराज के सिविल लाइन्स स्थित इंदिरा आईवीएफ सेंटर में पीड़िता का ओवा एक्सट्रैक्शन कराया गया।

दिनांक 03 फरवरी 2026 को पीड़िता की मां द्वारा उसे वन स्टॉप सेंटर में दाखिल कराया गया, जहां सीडब्ल्यूसी के समक्ष पीड़िता ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की।

पुलिस ने सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है तथा प्रकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की गहन जांच जारी है। देखे 

प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोर्ट

 

20260207085515924354781.mp4

2026020708552415058347.mp4

20260207090015396371564.mp4



Subscriber

188483

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - AI कंटेंट पर सरकार सख्त: 3 घंटे में हटेगा डीपफेक वीडियो, नोटिफिकेशन जारी