EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ट्रैक्टर चालक की मौत पर बवाल, थाना प्रभारी के आश्वासन पर खुला जाम
  • 151166686 - LAIK AFTAB 0 0
    07 Feb 2026 08:53 AM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी, वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुई एक हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक की मौत के बाद शुक्रवार को ग्रामीणों और परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने भगतुआ चौराहे पर मृतक का शव रखकर लगभग एक घंटे तक चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।
ग्रामीण दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे थे। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद चक्का जाम समाप्त किया गया।
प्रदर्शन में स्थानीय निवासी धनाई, विजय नाथ उपाध्याय, विनोद उपाध्याय, विवेक कुमार, उमेश यादव, बिंदु देवी, सुषमा देवी, उर्मिला देवी, स्वरूप प्रसाद, रमेश कुमार, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. गोपाल कुमार, सत्यम उर्फ शेरू, दिनेश कुमार दुबे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686



Subscriber

188469

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे