एमपी मोरेना। योग गुरु आचार्य लाला सिंह सिकरवार ने अल्फा स्कूल के विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया और साथ-साथ स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ भी दीं। उन्होंने बच्चों को बताया कि हमें अपनी दिनचर्या को अनुशासन में रखना चाहिए।
प्रतिदिन ब्रह्ममुहूर्त में सुबह 4 बजे उठकर, नित्य क्रिया के बाद कम से कम 20 मिनट योग अवश्य करना चाहिए। योग गुरु ने कहा कि योग अपनाने से शरीर स्वस्थ रहता है और बीमारियों से बचाव होता है। आज के समय में खान-पान में आए बदलावों पर चिंता जताते हुए उन्होंने बताया कि—
-
सुबह उठकर कम से कम 2 लीटर पानी पीना चाहिए।
-
शाम 5 बजे तक भोजन कर लेना बेहतर होता है।
-
नित्य क्रिया के बाद पूजा-पाठ में भी समय देना चाहिए।
आचार्य श्री ने कहा कि भारत ऋषि-मुनियों की भूमि है, जहाँ पहले गुरुकुलों में बच्चों को सबसे पहले नित्य क्रिया और योग साधना सिखाई जाती थी तथा खान-पान पर विशेष ध्यान दिया जाता था। यह कार्यक्रम कैलारस तहसील स्थित अल्फा स्कूल में आयोजित किया गया, जो मुरैना जिला में स्थित है। अंत में उन्होंने संदेश दिया—“घर-घर योग, रहो निरोग।” देखे मोरेना से सोमतिया बघेल की रिपोट

20260206222109780247078.mp4
20260206222241609454072.mp4
20260206222328241888256.mp4