EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

युवा महोत्सव के पाँचवें एवं अंतिम दिन रंगारंग पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ
  • 151137475 - CHANDAN YADAV 0 1
    06 Feb 2026 19:53 PM



फास्ट न्यूज इंडिया यूपी हरदोई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के उप प्रधान श्री विद्या राम वर्मा जी, प्रबंधक श्री राम प्रकाश शुक्ल जी, श्री ज्ञान प्रताप अग्रवाल जी, श्री योगेंद्र पाल जी एवं श्री जगदीश प्रसाद कन्नौजिया जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों एवं प्राध्यापिकाओं द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। संगीत विभाग की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। तत्पश्चात अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं स्वागत गीत के माध्यम से औपचारिक स्वागत किया गया।
इसके उपरांत महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. सुमन वर्मा ने वार्षिक आख्या प्रस्तुत की। उन्होंने प्रबंध समिति के प्रधान, प्रबंधक एवं समस्त सदस्यों के प्रति महाविद्यालय के सतत विकास में उनके सहयोग हेतु आभार व्यक्त करते हुए पूरे वर्ष की शैक्षिक, भौतिक एवं सहगामी गतिविधियों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
वार्षिक आख्या के पश्चात प्रबंधक श्री राम प्रकाश शुक्ल जी ने युवा महोत्सव के प्रतिभागियों को उनके सराहनीय प्रदर्शन के लिए बधाई दी तथा असफल छात्राओं को भविष्य में और अधिक उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु प्रेरित किया। उन्होंने महाविद्यालय को नई ऊँचाइयों तक ले जाने की कामना करते हुए अन्य विषयों में परास्नातक कक्षाएँ प्रारंभ करने के संकल्प को दोहराया।
महाविद्यालय के उप प्रधान श्री विद्या राम वर्मा जी ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के गौरवशाली इतिहास पर प्रकाश डालते हुए आर्य समाज के संस्थापक महर्षि दयानंद सरस्वती के स्त्री शिक्षा संबंधी संकल्प से प्रेरणा लेने का आह्वान किया तथा छात्राओं को निरंतर शिक्षा के शिखर तक पहुँचने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं को हर संभव सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन भी दिया।
प्रबंधक महोदय ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना और पुरस्कार प्राप्त करना—दोनों ही समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। अतः पूरे लगन एवं परिश्रम के साथ निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं को जीवन में नई ऊँचाइयाँ छूने का आशीर्वाद प्रदान किया।
इसके पश्चात सभी गणमान्य अतिथियों द्वारा खेलकूद, विभागीय एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में विजयी छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही महाविद्यालय के कर्मचारी बंधुओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
पुरस्कार वितरण के उपरांत राष्ट्रगान का आयोजन हुआ। इसी के साथ युवा महोत्सव 2025-26 का समापन अत्यंत उल्लासपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह संपूर्ण कार्यक्रम सभी प्राध्यापिकाओं, छात्राओं (विशेष रूप से सांस्कृतिक सभा एवं अनुशासन समिति की छात्राओं) तथा कर्मचारियों के अथक प्रयासों से सफल हुआ। कर्मचारी श्री राजेन्द्र जी द्वारा सभी प्रमाण पत्रों के लेखन का कार्य प्रशंसनीय रहा।
समस्त कार्यक्रम क्रीड़ा समिति प्रभारी प्रो. सरिता यादव एवं सांस्कृतिक सभा प्रभारी डॉ. स्मृति सिंह तथा सह-प्रभारी डॉ. अंजू के कुशल निर्देशन में सम्पन्न हुआ। रिपोर्ट चंदन यादव 151137475

 



Subscriber

188464

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे