EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पूरनपुर में विराट हिन्दू सम्मेलन, सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता पर जोर
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 1 1
    06 Feb 2026 19:45 PM



फ़ास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

#जियाउल हक़ खान डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज फास्ट न्यूज इंडिया चैनल पीलीभीत 

आरएसएस शताब्दी वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में युवाओं से सांस्कृतिक संरक्षण का आह्वान

पीलीभीत: पूरनपुर के सिरसा चौराहा स्थित हरीबाबू के प्लॉट में शुक्रवार दोपहर एक बजे विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह सम्मेलन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, वहीं सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
सम्मेलन की मुख्य अतिथि छिंदवाड़ा (मध्यप्रदेश) की धर्म प्रचारिका एवं सनातन धर्म प्रवक्ता साध्वी सरस्वती रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में सनातन धर्म की परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक एकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। साध्वी सरस्वती ने कहा कि सनातन धर्म मानवता, सेवा और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करता है। उन्होंने युवाओं से धर्म और संस्कृति के संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के प्रचार प्रमुख पदम सिंह ने आरएसएस के शताब्दी वर्ष की उपलब्धियों और उद्देश्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि संघ समाज के हर वर्ग को जोड़कर राष्ट्र सेवा के कार्यों में जुटा है। अपने संबोधन में उन्होंने सामाजिक समरसता, कुरीतियों के उन्मूलन और युवाओं को सकारात्मक दिशा देने पर विशेष जोर दिया।
सम्मेलन के दौरान वक्ताओं ने समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने की आवश्यकता बताई। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना रहा।



Subscriber

188464

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे