फास्ट न्यूज़ इंडिया मध्य प्रदेश शिवपुरी पिछोर जनपद पंचायत पिछोर अंतर्गत ग्राम पंचायत आगरा में शुक्रवार को जल जीवन मिशन अंतर्गत जल अर्पण दिवस के अवसर पर एक करोड़ नो लाख तिरेसठ हजार रुपए की लागत से स्वीकृत एक पानी की टंकी का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक प्रीतम सिंह लोधी के मुख्य अतिथि में किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्या कामता सिंह लोधी, एडिशनल सीईओ जिला पंचायत नरेन्द्र सिंह नरवरिया भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विधायक लोधी ने पानी की टंकी का लोकार्पण करते हुए स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी आदिवासी परिवार को न हीं कच्चे घर में रहने दिया जाएगा और न ही बिना पानी के कोई घर रहेगा। प्रदेश और केंद्र सरकार हर घर पक्का करेगी और हर घर नल से जल पहुंचा रही है। विधायक ने पानी को व्यर्थ ना बहने की अपील करते हुए कहा कि जल ही जीवन है, इसको सहज कर रखें। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य समेत एडिशनल सीईओ नरवरिया ने भी शासकीय योजना पर चर्चा करते हुए लोगों को संबोधित किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों के अलावा जनपद उपाध्यक्ष रामरतन लोधी, विधायक प्रतिनिधि जगतसिंह पाल, सरपंच सुल्तान सिंह कोली, पीएचई उपेंद्र आशीष परिहार, ब्लॉक कोर्डिनेटर अमित गोस्वामी, वंदना गौर, प्रतीक अग्रवाल, संतोष कोली, पंचायत सचिव वीर सिंह यादव, अजब सिंह लोधी आदि उपस्थित रहे।
रिपोर्टर राजू जाटव पिछोर

