जनपद हरदोई के शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि शाहाबाद थानेदार के आवास पर कार्यरत एक प्राइवेट फॉलोवर ने खुद को किन्नर बताकर शादी कर ली और बारातों में मिलने वाले नेंग की अवैध वसूली कर रहा था।
जानकारी के अनुसार, उक्त प्राइवेट फॉलोवर रात के समय बारात घरों में जाकर किन्नर बनकर नेंग वसूलता था। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब मोहल्ला काशीराम कॉलोनी निवासी किन्नर बिजली पुत्र रफी नेंग लेने बारात में पहुंचा, जहां उसे इस फर्जीवाड़े की जानकारी मिली।
पीड़ित किन्नर बिजली ने इस पूरे मामले की शिकायत जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी एवं संबंधित थानाध्यक्ष को लिखित रूप में दी है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
यह मामला शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। देखे हरदोई से विनीत कुमार गुप्ता की रिपोट
2026020619004006423767.mp4
