फ़ास्ट न्यूज इंडिया यूपी बुलंदशहर जहांगीराबाद नगर के एक प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज में गुरु-शिष्य के रिश्ते को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ कक्षा 9 के एक छात्र द्वारा परीक्षा के दौरान टॉयलेट जाने की अनुमति मांगने पर शिक्षक ने न केवल उसे बेरहमी से थप्पड़ जड़े, बल्कि उसके साथ अभद्र और अपमानजनक टिप्पणियां भी कीं।
पीड़ित छात्र की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी शिक्षकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
जहांगीराबाद, पुख्ता बाजार निवासी सलमा (पत्नी स्व. रहीमुद्दीन) द्वारा पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, उनका बेटा रिहान बीपीएएस इंटर कॉलेज में कक्षा नवमी - बी का छात्र है। मंगलवार (3 फरवरी) को रिहान स्कूल में पेपर देने गया था। परीक्षा के दौरान उसने कक्ष निरीक्षक मनोज चौधरी से टॉयलेट जाने की अनुमति मांगी। आरोप है कि शिक्षक ने उसे बाहर जाने से मना कर दिया। जब छात्र ने समस्या अधिक होने पर दोबारा विनती की, तो शिक्षक आगबबूला हो गए और शिक्षक के साथ मारपीट भी की।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि शिक्षक मनोज चौधरी ने छात्र को 4-5 थप्पड़ मारे और जाति-सूचक व धार्मिक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा, "तुम पढ़ने के काबिल नहीं हो, मदरसे में ही पढ़ा करो। इतना ही नहीं, छात्र को काफिर कहते हुए उसके धर्म के बारे में भी अपशब्द कहे गए और उसे परीक्षा कक्ष से बाहर निकाल दिया गया। बाद में अन्य शिक्षकों के हस्तक्षेप और मिन्नतें करने के बाद छात्र को जैसे-तैसे परीक्षा में बैठने दिया गया।
पीड़ित की मां का कहना है कि इस घटना से उनका बेटा गहरा मानसिक सदमे में है। जब वह आज (गुरुवार) इस मामले की शिकायत करने स्कूल पहुंची, तो वहां मौजूद एक अन्य व्यक्ति रविंद्र यादव ने भी उनके और उनके बेटे के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया।
पीड़ित परिवार ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र सौंपकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की गुहार लगाई थीं मगर प्रधानचार्य द्वारा मामला संज्ञान में लेते हुए आरोपी अध्यापक के खिलाफ नोटिस देते हुए जबाबी कार्यवाही की बात कही हैं। जबकि कोतवाली प्रभारी ने बताया मामले निष्पक्षता के साथ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750
