EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

अनुसूचित जाति के ऋण गृहीताओ को ऋण मुक्त होने का सुनहरा अवसर
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 33 54
    06 Feb 2026 18:55 PM



नई एक मुश्त समाधान योजना 31 मार्च तक लागू-नागेन्द्र कुमार मौर्य

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) नागेन्द्र कुमार मौर्य ने बताया है कि उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लिमिटेड के ऐसे ऋण गृहीताओं जिन्होने अब तक अपना बकाया ऋण जमा नहीं किया है, को बकाया ऋण व छूट के साथ ब्याज जमा करने हेतु वर्तमान सरकार ने नई एक मुश्त समाधान योजना लागू की है। योजना दिनांक 31 मार्च 2026 तक लागू है। अनुसूचित जाति के ऋण गृहीताओं को ऋण मुक्त होने का सुनहरा अवसर है। नई एक मुश्त समाधान योजना में ऋण बकायेदारो को पूरी धनराशि एक मुश्त जमा करने पर दण्ड ब्याज की पूरी धनराशि व चक्रवृद्धि ब्याज की पूरी धनराशि माफ कर दी जायेगी। बकायेदारो से केवल ऋण अवधि (30/60 माह, जो भी लागू हो) का ही साधारण ब्याज देकर उन्हें ऋण मुक्त प्रमाण पत्र दे दिया जा रहा था। योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु किसी भी कार्य दिवस में विकास भवन कार्यालय अथवा सम्बन्धित विकास खण्ड में तैनात सहायक/ग्राम विकास अधिकारी (स0क0) से सम्पर्क कर योजना की जानकारी प्राप्त कर सकते है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188464

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे