EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ग्राम चौपाल भुवालपुरडोमी में सीडीओ ने जनसमस्याओं को सुनकर 7 दिवस में निस्तारण का दिया निर्देश
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 32 44
    06 Feb 2026 18:48 PM



सीडीओ ने विद्यालय व खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय का किया निरीक्षण

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। मुख्य विकास अधिकारी डा0 दिव्या मिश्रा द्वारा विकास खण्ड सदर की ग्राम पंचायत भुवालपुरडोमी में आयोजित ग्राम चौपाल कार्यक्रम में जनसमस्याओं को सुना और 7 दिवस में शिकायत का निस्तारण सुनिश्चित करने का निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिया। ग्राम चौपाल कार्यक्रम में ग्रामवासियों को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गयी। सीडीओ ने चौपाल में शासन द्वारा संचालित योजनाओं में चयनित लाभार्थियों को नियमानुसार अधिकतम लाभ प्रदान करने तथा पारदर्शी तथा समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। इस दौरान सीडीओ ने 3 बच्चो का अन्न प्रासन्न व 3 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/स्वीकृति पत्र, लखपति दीदियों को प्रशस्ति पत्र व समूह की महिलाओं को महिलाओं को 2 करोड़ 28 लाख 40 हजार का डेमो चेक प्रदान किया। ग्राम चौपाल कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टाल का सीडीओ व जनसामान्य ने अवलोकन भी किया। इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए दयाराम यादव, डीसी मनरेगा सन्तोष कुमार सिंह, उप कृषि निदेशक विनोद कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उपरान्त सीडीओ ने उच्च प्राथमिक विद्यालय भुवालपुर डोमीपुर के निरीक्षण के दौरान संचालित कक्ष में उचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने व निर्मित शौचालयों की निरन्तर साफ-सफाई कराये जाने का निर्देश दिया। ग्राम में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र में स्थापित स्मार्ट टी0वी0 संचालित कराये जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया गया। विद्यालय में अधिष्ठापित हैण्डपम्प के पास नियमानुसार शोकपिट बनवाये जाने का निर्देश दिया गया व विद्यालय में स्थापित आरओ वाटर प्लान्ट को निरन्तर संचालित कराये जाने हेतु निर्देशित किया कि जिससे विद्यालय के छात्रों को शुद्ध पेयजल प्राप्त होता रहे। खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सुखपालनगर सदर के निरीक्षण में कार्यरत सभी कर्मचारी उपस्थित पाये गये तथा परिसर में संचालित पीएम श्री विद्यालय सुखपालनगर के निरीक्षण में विद्यालय की स्थिति संतोषजनक पायी गयी तथा उपस्थित बच्चों से मिड-डे-मील में भोजन आदि प्राप्त होने के सम्बन्ध में पूछने पर बताया गया कि नियमित रूप से भोजन प्राप्त होता है। इस दौरान सीडीओ ने बच्चों से पठन-पाठन के सम्बन्ध में जानकारी भी प्राप्त की। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188464

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे