फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में भर्ती महिला मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना तथा उन्हें फल वितरित कर शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।निरीक्षण उपरांत महिला आयोग सदस्य ने सीएमएस कार्यालय में सीएमएस डॉ. रमेश कुमार पांडे, अस्पताल के चिकित्सकों एवं अस्पताल मैनेजर के साथ बैठक कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं, सुरक्षा व्यवस्था एवं स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने महिला मरीजों की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा को अस्पताल परिसर में बने सेफ्टी कोटि कक्ष की खराब स्थिति की जानकारी दी गई, जिस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए कक्ष को शीघ्र दुरुस्त कराए जाने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर अस्पताल प्रशासन द्वारा महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा को शाल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। महिला आयोग सदस्य अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था, चिकित्सकीय सेवाओं एवं स्टाफ के व्यवहार से संतुष्ट नजर आईं और अस्पताल प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर डॉ रमेश कुमार पांडे सीएमएस, डॉक्टर नवनीत, डॉ मयंक, डॉ विजय चौहान, डॉ अवंतिका पांडे, मैटर इनदू सिस्टर , बेबी आदि मौजूद रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
