EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जनसुनवाई कर पीड़ित महिलाओं की सुनी समस्यायें
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 32 43
    06 Feb 2026 18:19 PM



महिला उत्पीड़न के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी-प्रतिभा कुशवाहा

आर्थिक तंगी में घायल की मदद को महिला आयोग सदस्य ने उठाया कदम, ईलाज का दिया निर्देश

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने जिले में महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने, पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास भवन के सभागार में जनसुनवाई एवं समीक्षा बैठक की।
महिला जनसुनवाई के दौरान राज्य महिला आयोग की सदस्य के समक्ष कुल 12 शिकायतें प्राप्त हुईं। जनसुनवाई के दौरान रीता देवी, निवासी जहनईपुर ने शिकायत की कि उनके पति अशोक सरोज का एक दुर्घटना में गंभीर एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनके हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई थीं। इलाज के दौरान एक पैर काटना पड़ा, लेकिन इसके बावजूद जख्म अभी तक ठीक नहीं हो पाया है। आर्थिक तंगी के कारण इलाज संभव नहीं हो पा रहा है और घाव अब तक ठीक नहीं हुआ है। इस पर महिला आयोग की सदस्य ने मौके पर मौजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी पर नाराजगी जताते हुए तत्काल इलाज सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार जनसुनवाई के दौरान अन्य शिकायतों को भी महिला आयोग की सदस्य ने गम्भीरतापूर्वक सुना। आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा ने प्राप्त शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए और कहा कि महिला उत्पीड़न के मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जो भी महिला उत्पीड़न सम्बन्धी शिकायतें है उसका निस्तारण गम्भीरता पूर्वक समय से अधिकारी करें और इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। उन्होने यह भी निर्देश दिया है कि शासन की योजनाओं का लाभ महिलाओं को दिया जाये। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेटियों और महिलाओं के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकार दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में महिला आयोग पूरी तरह समर्पित। जनसुनवाई के उपरान्त विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गयी और अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि महिला उत्पीड़न से सम्बन्धित जो भी शिकायते प्राप्त होती है उसे प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाये। बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देशित किया गया कि ईट-भट्ठो पर अधिक संख्या में महिलायें कार्य कर रही है, भट्ठो पर शौचालय न होने के कारण उन्हें कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है जिसके लिये सभी भट्ठा स्वामियों की बैठक करते हुये निर्देशित किया कि जाये कि अपने-अपने भट्ठों पर महिलाओं की सुविधा हेतु शौचालय अवश्य बनवाये। उन्होंने अधिकारियों से जरूरतमंद महिलाओं को सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और उन्हें लाभान्वित करने के लिए प्रभावी प्रयास करने को कहा। इस दौरान महिला आयोग की सदस्य ने बाल विवाह मुक्त की शपथ भी दिलायी। बैठक के उपरान्त महिला आयोग की सदस्य ने विकास भवन परिसर से बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के रथ का हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। बैठक में उपजिलाधिकारी सीमा भारती, जिला समाज कल्याण अधिकारी नागेन्द्र कुमार मौर्य, जिला प्रोबेशन अधिकारी राम बाबू विश्वकर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी ज्योति शाक्य व अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049



Subscriber

188464

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे