EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मोहम्मदाबाद गोहाना मऊ उप जिलाधिकारी स्थानांतरण की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना
  • 151170379 - AJAY KUMAR 43 55
    06 Feb 2026 18:12 PM



मुहम्मदाबाद गोहना । (मऊ) उप-जिलाधिकारी (एसडीएम) के स्थानांतरण की मांग को लेकर तहसील परिसर में अधिवक्ताओं का धरना-प्रदर्शन और न्यायिक कार्य बहिष्कार आज सातवें दिन भी लगातार जारी रहा। आंदोलन के चलते तहसील न्यायालय का समस्त न्यायिक कार्य पूरी तरह प्रभावित है, जिससे वादकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि एसडीएम द्वारा न्यायिक कार्यों के संचालन में मनमानी की जा रही है और अधिवक्ताओं के साथ अमर्यादित व्यवहार किया गया है। इसी के विरोध में अधिवक्ता एकजुट होकर धरने पर बैठे हैं और एसडीएम के स्थानांतरण की मांग पर अड़े हुए हैं।
धरने में प्रमुख रूप से मुहम्मद खालिद जमाल, अली अकरम, राजकुमार पासवान, महेंद्र राय, मन्ना कुमार, राजेश सोनकर, गुलाबचंद, संजय शर्मा, मुनव्वर अहमद, विजय कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
अधिवक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती, तब तक न्यायिक कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। रिपोट - अजय कुमार 151170379



Subscriber

188483

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - रुद्राक्ष और मेवों से बना सेहरा पहन निकलेंगे बाबा विश्वनाथ, दूल्हे के रूप में सजेंगे     VARANASI - बाबतपुर एयरपोर्ट टनल की खुदाई के दौरान गिरा दो मंजिला मकान, बाल-बाल बचे लोग     VARANASI - नमो और आदि केशव के बीच बनेगा नया मॉडल घाट, क्यूआर कोड से खुलेगा काशी का प्राचीन इतिहास     VARANASI - एक दिन में 212 शादियां, 20 मिनट का सफर एक घंटे में हुआ पूरा     VARANASI - दालमंडी ध्वस्तीकरण की 15 तस्वीरें, कड़ी सुरक्षा के बीच बुलडोजर से ध्वस्त किए गए 14 नए भवन