हरदोई। सांडी थाना क्षेत्र के बखरिया निवासी वेदराम (48) राजमिस्त्री थे। पिछले कुछ दिनों से वह हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के लमकन निवासी राम किशन के यहां काम कर रहे थे। बखरिया के ही प्रेमसागर और जीवाराम उनके साथ मजदूरी करते थे। भाई राम पेंटर ने बताया कि बुधवार रात वेदराम लमकन से काम कर साइकिल से घर जा रहे थे। उनसे कुछ आगे अपनी-अपनी साइकिल से प्रेम सागर और जीवाराम भी थे। उन्नाव कटरा मार्ग पर नया गांव के पास ऑटो ने साइकिल में टक्कर मार दी।
आवाज सुनकर आगे जा रहे साथी मजदूरों ने मौके पर जाकर देखा और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान वेदराम की मौत हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार में पत्नी निर्मला, दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक बसंत राम ने बताया कि परिजनाें से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। रिपोट - विनीत कुमार गुप्ता 151186961
