महिदपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उपलब्धियों भरे एतिहासिक दो वर्षों के उपलक्ष्य में पूर्णिमाश्री सेवा संगठन,उज्जैन द्वारा जिला प्रशासन के विशेष सहयोग से आयोजित निशुल्क ह्रदय जांच शिविर अभियान के सफल आयोजन को लेकर सर्किट हाउस महिदपुर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शिविर की तिथि, स्थान, व्यवस्थाओं तथा आमजन को अधिक से अधिक लाभ कैसे पहुंचे, इस पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान, अभियान के मुख्य संयोजक एवं पूर्व भाजपा जिला महामंत्री सत्यनारायण खोईवाल, पूर्णिमाश्री सेवा संगठन अध्यक्ष विक्रम सिंह गोंदिया सहित समाज सेवक यतीश ब्रजमोहन जाट जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने कहा कि हृदय रोगों की बढ़ती समस्या को देखते हुए यह निशुल्क शिविर आमजन के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। शिविर में अनुभवी हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा निशुल्क जांच, परामर्श एवं आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
आयोजन समिति द्वारा शिविर के प्रचार-प्रसार, पंजीयन व्यवस्था, मरीजों की सुविधा, दवाइयों एवं अन्य आवश्यक संसाधनों की रूपरेखा भी तैयार की गई। बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया।
शिविर की तिथि 15.3.2026
स्थान सिविल हॉस्पिटल महिदपुर
151188310
महिदपुर से थाना रिपोर्टर संजय जाट कि खास खबर


