यूपी अगरा । थाना डौकी क्षेत्र में हुई ट्रांसफार्मर चोरी की घटना का थाना डौकी पुलिस टीम, सर्विलांस सेल एवं एसओजी टीम पूर्वी जोन द्वारा सफल अनावरण किया गया है। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए घटना में संलिप्त 08 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस सफल कार्रवाई के संबंध में पुलिस उपायुक्त पूर्वी जोन, कमिश्नरेट आगरा श्री अभिषेक कुमार अग्रवाल द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बयान (बाइट) दी गई। उन्होंने बताया कि संयुक्त पुलिस टीम की सतर्कता और तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और चोरी से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है। आगे की विधिक कार्रवाई प्रचलित है। देखे आगरा से पवन कुमार की रिपोट 151188239
