EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

युवक-युवतियों के चुपके से फोटो खींचता था रेस्टोरेंट का कर्मचारी
  • 151045604 - SARVENDRA KUMAR 43 55
    06 Feb 2026 17:13 PM



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यू.पी.

बिजनौर के जजी चौराहे के पास एक रेस्तरां कर्मचारी पर युवक-युवतियों की तस्वीरें मोबाइल से खींचने के आरोप में मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।जजी चौराहे के पास स्थित रेस्तरां में युवक-युवतियों के फोटो खींचने के मामले में एक कर्मचारी व अन्य स्टाफ के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि रेस्तरां का कामकाज देख रहा कर्मचारी युवक-युवतियों के फोटो अपने मोबाइल फोन से खींच लेता था। हालांकि, स्पाई कैमरा नहीं मिला है।पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है। जजी चौकी नुमाइश ग्राउंड रोड पर सेंटर प्वाइंट के नाम से रेस्तरां है। रेस्तरां का कामकाज सतेंद्र देखता है। बुधवार को कुछ लोगों ने रेस्तरां पर हंगामा करते हुए आरोप लगाया था कि रेस्तरां में स्पाई कैमरा लगा है। यहां पर प्रेमी युगल को बुलाकर स्पाई कैमरे से उनकी वीडियो बनाई जाती है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच की। जांच में स्पाई कैमरा नहीं मिला। पुलिस ने रेस्तरां की डीवीआर कब्जे में ले ली थी। जांच में पता चला कि सीसीटीवी लगे हैं। युवक-युवतियों को यहां पर एकांत में बैठाया जाता है। रेस्तरां में नियम विरुद्ध कार्य हो रहा है। वहीं आरोप है कि सतेंद्र अपने मोबाइल फोन से युवक-युवतियों के फोटो खींचता है। जांच के बाद चौकी इंचार्ज कुलवीर सिंह की तहरीर पर सतेंद्र व अन्य के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। आरोप लगाने वाले युवक से फोटो मांगे गए हैं।जल्द ही आरोपित को गिरफ्तार किया जाएगा। रिपोट - सर्वेन्द्र कुमार  151045604



Subscriber

188464

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे