EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता न्यूट्रिशन वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 32 54
    07 Feb 2026 19:20 PM



इटियाथोक/गोंडा । उत्कर्ष फाउंडेशन, उ.प्र., जनपद-बलरामपुर द्वारा भारत डायनामिक्स लिमिटेड, हैदराबाद (रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार) के सहयोग से शिक्षा एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान एवं न्यूट्रिशन वितरण कार्यक्रम का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय, मऊ शमशाबाद में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा वार्षिक उत्सव भी हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सदर बलरामपुर श्री पलटूराम एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी रूपईडीह शशांक सिंह रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अजीत तिवारी ब्लाक अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ ने की। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि पलटूराम ने शिक्षा एवं स्वास्थ्य को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए उत्कर्ष फाउंडेशन एवं भारत डायनामिक्स लिमिटेड द्वारा संचालित इस अभियान की सराहना की। विशिष्ट अतिथि अवधेश दास जी महाराज एवं शशांक सिंह ने विद्यार्थियों को स्वच्छता, अनुशासन एवं नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
उत्कर्ष फाउंडेशन के संस्थापक डॉ रामानन्द तिवारी ने कहा कि स्वस्थ एवं शिक्षित समाज ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण करता है। संस्था की ओर से बच्चों को शिक्षा एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा सभी विद्यार्थियों को पोषक आहार वितरित किया गया।
विद्यालय के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस अवसर पर भाजपा नेता संतोष त्रिपाठी, इंचार्ज प्रधानाध्यापक श्रीमती अंकिता श्रीवास्तव, सहायक अध्यापक संजय तिवारी, श्रीमती जया पाण्डेय, रणविजय सिंह, शिक्षामित्र अयोध्या प्रसाद, क्रांति शुक्ला संरक्षक रामदेव शुक्ल स्मारक इंटर कालेज, मनोज मिश्रा एम डी माधवन इंफ़्राटेक, शिक्षामित्र प्रेम कुमार वर्मा, राकेश चतुर्वेदी (प्रशासक, उत्कर्ष फाउंडेशन), रवि ओझा, सौरभ तिवारी, भगवान चरण ओझा,राजेश ओझा सहित विद्यालय के बच्चे एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। रिपोर्ट पवन कुमार द्विवेदी 151051049



Subscriber

188480

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे