EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खटीमा हत्याकांड: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन और नामजद आरोपी गिरफ्तार
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0 0
    06 Feb 2026 16:40 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया उत्तराखंड

खटीमा। एसएसपी मणिकांत मिश्रा के सख्त निर्देशों के बाद खटीमा पुलिस ने तुषार शर्मा हत्याकांड में फरार चल रहे तीन और नामजद आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस सनसनीखेज मामले में अब तक कुल 7 आरोपी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं।

बस स्टेशन के सामने हुआ था खूनी संघर्ष

​12 दिसंबर 2025 की रात रोडवेज बस स्टेशन के सामने तुषार शर्मा, सलमान और अभय उर्फ बाबू पर चाकुओं से जानलेवा हमला किया गया था। इस हमले में तुषार शर्मा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जबकि सलमान और अभय गंभीर रूप से घायल हुए थे। मृतक के पिता मनोज शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने हाशिम, गुफरान, समीर, पप्पू चाय वाला और उसके बेटों के खिलाफ हत्या और साजिश का मुकदमा दर्ज किया था।

ताजा कार्रवाई: तीन और अभियुक्त दबोचे

​पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 5 फरवरी 2026 की शाम करीब 7:40 बजे नए रोडवेज बस अड्डे के पास से घेराबंदी कर तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया:

  1. मो. सुभान (पप्पू चायवाले का मंझला बेटा)
  2. हैदर अली (पप्पू चायवाले का बेटा)
  3. मो. रिजवान उर्फ मार्सल

​इन तीनों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इससे पूर्व मुख्य आरोपी हाशिम को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया था, जबकि गुफरान, समीर उर्फ मैरी और मोसद्दीक उर्फ पप्पू चायवाला पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं।

विवेचना में बदला नाम

​पुलिस जांच और सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद यह तथ्य सामने आया कि घटना में शहबाज का नाम गलत तरीके से आया था, जिसके बाद जांच में समीर उर्फ मैरी का नाम प्रकाश में आया।

सराहनीय रही पुलिस टीम

​इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक बिजेन्द्र शाह, ललित मोहन रावल, जीवन चुफाल, अशोक काण्डपाल, किशोर पन्त, कमलपाल, ललित कन्याल और रमेश सिंह शामिल रहे। शाहनूर अली स्टेट ब्यूरो चीफ उत्तराखंड 151045804

इस वीडियो को देखने के लिए क्लिक करें।



Subscriber

188464

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे