खैरागढ़। सहायक पुलिस उपायुक्त प्रीता सिंह के निर्देशन में खेरागढ़ कोतवाली पुलिस कमिश्नरेट आगरा द्वारा दग्गेमार वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले वाहनों पर कार्रवाई की गई।
पुलिस ने अतिरिक्त सीट और अवैध रूप से लगाए गए सामान को मौके पर ही हटवाया, जिससे दग्गेमार वाहन चालकों और वाहन स्वामियों में अफरा-तफरी मची रही। कार्रवाई के बाद वाहनों को नियमों के अनुसार ही जाने दिया गया।
इस अभियान में उपनिरीक्षक अतुल सिंह, अजय सरोज सहित अन्य पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहे। पुलिस द्वारा वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी दी गई और दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने की सख्त हिदायत दी गई।
पुलिस ने साफ शब्दों में कहा कि हेलमेट पुलिस से बचने के लिए नहीं, बल्कि आपकी जान की सुरक्षा के लिए जरूरी है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
