खैरागढ़ के खटिक पाड़ा इलाके में आज सुबह एक दुखद घटना सामने आई। पारो पत्नी रामनाथ के पुत्र का आकस्मिक निधन हो गया, जिससे पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। जहां कुछ समय पहले तक खुशियों का माहौल था, वह अचानक मातम में बदल गया।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। मृतक की मां पारो ने पुलिस को बताया कि उन्हें अपने पुत्र की मौत को लेकर किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की आशंका नहीं है। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर तहरीर दर्ज कर ली है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
खबर लिखे जाने तक मृतक की मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने नहीं आ सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
