उत्तर प्रदेश अम्बेडकरनगर, थाना महरूवा। निवासी ग्राम भिखारीपुर विद्युत वितरण खण्ड अकबरपुर के अंतर्गत एक गंभीर भ्रष्टाचार और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहाँ के एक उपभोक्ता ने अवर अभियंता (जे.ई.) पर धन उगाही की मंशा पूरी न होने पर फर्जी तरीके से फंसाने और मानसिक उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए अधिशाषी अभियंता से लिखित शिकायत की है।
क्या है पूरा मामला?
ग्राम भिखारीपुर निवासी सूर्य कुमार पाण्डेय ने शिकायती पत्र में बताया कि वे बिजली विभाग के नियमित उपभोक्ता हैं और उनका कोई बिल बकाया नहीं है। आरोप के अनुसार:
अवैध वसूली का प्रयास: 20 जनवरी 2026 को जे.ई. कमलेश विश्वकर्मा ने एक वीडियो बनाकर उपभोक्ता को डराया और अवैध धन की मांग की।
बिजली काटी गई: मांग पूरी न होने पर बिना किसी कानूनी कारण या पूर्व सूचना के उपभोक्ता की बिजली काट दी गई। हालांकि, शिकायत के बाद उसी दिन केबल दोबारा जोड़ दी गई।
आरोप: पीड़ित का आरोप है कि 30 जनवरी को जे.ई. ने जानबूझकर विजिलेंस टीम भेजी और उसी केबल की वीडियो बनवाई जिसे उन्होंने खुद जुड़वाया था। अब विजिलेंस के माध्यम से मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी जा रही है।
साक्ष्य होने का दावा
उपभोक्ता सूर्य कुमार पाण्डेय का कहना है कि उनके पास इस पूरी घटना के स्पष्ट वीडियो प्रमाण मौजूद हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उक्त जे.ई. ने पहले भी गाँव के एक अन्य व्यक्ति, शिव शंकर गुप्ता से डरा-धमका कर 13,000 की वसूली की थी, जिसके साक्ष्य भी उनके पास उपलब्ध हैं।
न्याय की गुहार
पीड़ित ने विभाग के उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जाँच कराई जाए और पद का दुरुपयोग करने वाले दोषी जे.ई. के विरुद्ध सख्त विभागीय कार्यवाही की जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य उपभोक्ता का उत्पीड़न न हो सके। रिपोर्ट नरेंद्र शर्मा 151172645
