EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में मन्दिर से चोरी, कलश और त्रिशूल ले उड़े चोर
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 43 54
    06 Feb 2026 12:14 PM



गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी में मन्दिर से चोरी, कलश और त्रिशूल ले उड़े चोर

 

-गुलमोहर एनक्लेव सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान

 

गाजियाबाद। राकेश मार्ग स्थित गुलमोहर एन्क्लेव सोसायटी में चोरों ने दस्तक देते हुए सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। अज्ञात चोरों ने सोसायटी स्थित श्री शिव बालाजी धाम मन्दिर की चोटी पर लगे पीतल के कलश और त्रिशूल पर हाथ साफ कर दिया है। इस घटना से सोसायटी के निवासियों के मन में भय उत्पन्न हो गया है। वहीं सोसायटी के निवासी गौरव बंसल ने डायल 112 पर सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और मन्दिर के पुजारी से जानकारी जुटाई। मन्दिर के पुजारी राजीव मिश्रा ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की देर शाम तक भी त्रिशूल और कलश दोनों अपनी जगह मौजूद थे। लेकिन बुधवार को दोनों ही चीजें गायब हो गईं। जिसकी सूचना उन्होंने आरडब्लूए कार्यालय में उसी दिन दे दी थी। पंडित राजीव मिश्रा ने पुलिस को घटना की तहरीर दे दी है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और कमिश्नर को भी शिकायती पत्र भेजकर चोर को पकड़ने की मांग की गई है। इस बारे में आरडब्लूए कार्यकारिणी सदस्य रश्मि चौधरी ने कहा कि यह सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था में चूक है। सोसायटी में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जाएगा। अध्यक्ष बिजेंद्र गिरी ने कहा कि चोर को पकड़ने के लिए आलाधिकारियों को शिकायती पत्र दे दिए गए हैं। साथ ही सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था को और ज्यादा मजबूत किया जाएगा। रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188464

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे