EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आगरा : खंदौली थाना क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर गंभीर आरोप
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 32 54
    06 Feb 2026 12:03 PM



आगरा : खंदौली थाना क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर गंभीर आरोप

किसान मजदूर संगठन ने पुलिस पर संरक्षण देने का लगाया आरोप

 आगरा। थाना खंदौली क्षेत्र के पोइया, मुढ़ी चौकी और खंदौली चौकी क्षेत्रों में अवैध खनन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। किसान मजदूर संगठन का आरोप है कि संबंधित चौकी के बूथ इंचार्ज थाना अध्यक्ष को गुमराह कर अवैध खनन को संरक्षण दे रहे हैं। संगठन का कहना है कि खनन माफिया और कथित खानदानी हिस्ट्रीशीटर बाबा बालक दास के इशारे पर संगठन के कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई कराई जा रही है, जबकि अवैध खनन खुलेआम जारी है। किसान मजदूर संगठन के अनुसार, बाबा बालक दास के विरुद्ध पहले से कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जाते हैं, जिनमें— थाना एत्माउदौला में तिहरा हत्याकांड, थाना न्यू आगरा में प्रोफेसर हत्याकांड व लूट, उनके एक पुत्र गब्बर पर थाना मंसुखपुरा में चोरी का मुकदमा तथा दूसरे पुत्र पर थाना खंदौली में हत्याकांड का मामला शामिल बताया गया है। इसके बावजूद आरोप है कि ऐसे गंभीर आरोपों से घिरे व्यक्ति के साथ पुलिस चौकी पर बैठकर कथित तौर पर दलाली की जा रही है और उसके इशारों पर लोगों को धमकाया जा रहा है तथा फर्जी मुकदमों में फँसाने का प्रयास किया जा रहा है। इस पूरे प्रकरण की शिकायत किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय सचिव ठाकुर पवन कुमार तोमर द्वारा जिलाधिकारी आगरा एवं पुलिस कमिश्नर आगरा को फोन के माध्यम से दी जा चुकी है। संगठन का दावा है कि पुलिस कमिश्नर आगरा ने इस संबंध में अपना निजी नंबर भी साझा किया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि मामले में शीघ्र निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह एवं ललित कुमार राणा के निर्देश पर, निर्धारित समय पर ठाकुर पवन कुमार तोमर के नेतृत्व में विशाल आंदोलन किया जाएगा। अब देखना होगा कि इस मामले में पुलिस कमिश्नर आगरा द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है। रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188464

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - यूजीसी को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू, काशी में छात्रों और विभिन्न संगठनों ने दी चेतावनी     Sonbhadra - यूजीसी की नीतियों के खिलाफ सवर्ण आर्मी का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर जताया विरोध     बुलंदशहर - डिलीवरी के दौरान नवजात की गर्दन हुई धड़ से अलग, मां के गर्भाशय में ही रह गया गला     BALLIA - सरस्वती पूजा में शामिल होने के लिए निकला था युवक, पेड़ से लटकता मिला शव     VARANASI - नेपाल भागने की फिराक में था विकास सिंह नरवे