यूपी प्रयागराज। हंडिया स्थित शकुंतला चाइल्ड हॉस्पिटल में एक विशेष नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
शिविर के बारे में जानकारी देते हुए अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एस. के. द्विवेदी ने बताया कि आज करीब 150 से अधिक मरीजों को नि:शुल्क परामर्श दिया गया है।
इसके साथ ही मरीजों की सुविधा के लिए अस्पताल प्रशासन की ओर से कई जांचों और उपचारों पर विशेष छूट भी दी जा रही है।
जांचों पर 50 प्रतिशत, दवाइयों पर 20 प्रतिशत, सीटी स्कैन पर 30 प्रतिशत और सर्जरी पर 50 प्रतिशत तक की छूट प्रदान की जा रही है।
डॉ. द्विवेदी के अनुसार शिविर में सबसे ज्यादा बच्चों के मरीज पहुंचे, जिन्हें निमोनिया, सर्दी-खांसी और सांस की समस्या यानी एलआरटीआई से संबंधित परेशानियां थीं। इसके अलावा हर्निया और डिलीवरी से जुड़े कुछ जटिल मामले भी सामने आए।
अस्पताल की ओर से मरीजों को कैल्शियम, आयरन, मल्टीविटामिन और बुखार की दवाइयां नि:शुल्क वितरित की गईं।
डॉ. एस. के. द्विवेदी ने बताया कि यह विशेष स्वास्थ्य शिविर 8 तारीख तक जारी रहेगा, और सभी सुविधाएं तब तक उपलब्ध रहेंगी।
स्वास्थ्य से जुड़ी ऐसी सकारात्मक पहल निश्चित रूप से आम जनता के लिए बड़ी राहत है। देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट 151045438

20260206131359461160012.mp4
2026020613173787711237.mp4
2026020613215818077287.mp4
20260206132306139441267.mp4
20260206132349180224374.mp4
20260206132407039246283.mp4
20260206132432863110564.mp4
20260206132456301627357.mp4
20260206132522281443302.mp4
20260206132607093841441.mp4
202602061326530693354.mp4
20260206132710674543607.mp4
20260206132815556363238.mp4
20260206132920957622201.mp4