आज दिनांक 05.02.2025 को मोहित अग्रवाल, पुलिस आयुक्त — वाराणसी कमिश्नरेट द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से ZERO FATALITY DISTRICT (ZFD) कार्यक्रम की समीक्षा हेतु कैम्प कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान विगत वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं की विस्तार से समीक्षा करते हुए दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान की गई तथा वहां त्वरित व प्रभावी सुधारात्मक कार्यवाही के निर्देश दिए गए।
प्रमुख निर्देश
-
दुर्घटना स्थलों का स्वयं अथवा संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाए।
-
सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहनों पर सख्त कार्रवाई कर यातायात को निर्बाध रखा जाए।
-
चौराहों एवं प्रमुख मार्गों पर अतिक्रमण को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण मानते हुए तत्काल हटाने तथा पुनरावृत्ति रोकने के निर्देश।
-
यातायात सुधार कार्यों में लापरवाही अथवा उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय जांच की जाएगी।
-
ZFD कार्यक्रम के अंतर्गत यातायात व्यवस्था को समग्र, सुदृढ़ एवं सुरक्षित बनाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों की स्पष्ट जिम्मेदारियां एवं कार्ययोजना तय की गई।
-
सभी विभागों के बीच आपसी समन्वय से कार्य करते हुए समयबद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने पर बल।
-
ZFD कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सतत निगरानी, नियमित समीक्षा एवं परिणामोन्मुखी कार्यवाही को प्राथमिकता।
इस अवसर पर शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) सहित यातायात शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
